पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में मनाया जाएगा o.p.s. का जशन

Spread the love
Read Time:2 Minute, 27 Second

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हो गई है और अब इस फैसले का एक महा जश्न पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में मनाया जाएगा, जिसके लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकेत दे दिए हैं। सरकार के प्रति इस आभार समारोह में प्रदेश के एक लाख के करीब कर्मचारी शरीक होंगे, जिसमें कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। यह जानकारी शनिवार को मंडी पहुंचे न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जब कर्मचारियों ने सीएम से उनके आभार में एक बड़ा कार्यक्रम करने की बात कही तो सीएम सुखविंदर सिह सुक्खू ने इस कार्यकम को मंडी में आयोजित करने का सुझाव दिया। जिस पर कर्मचारी महासंघ एक दो दिनों में बैठक कर इस महाजश्न के कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार करेगा। यह भी पढ़े:सुक्खू सरकार का एक और तोहफा: निराश्रितों को हर साल मिलेगा 10 हजार परिधान भत्ता इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने हा कि कांग्रेस सरकार के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू में नायक की तरह फैसले ले रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण प्रदेश सरकार का पहली ही कैबिनेट में पूरानी पेंशन बहाली है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपना समर्थन कर्मचारियों को दिया जिसके बाद प्रदेश में होने वाले एक बड़े आभार कार्यक्रम में उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सीपीएस संजय अवस्थी के आदेश में संशोधन
Next post मुख्यमंत्री कांगड़ा रवाना
Close