सभी वर्गों के कल्याण पर केंद्रित है प्रदेश सरकार का भविष्योन्मुखी बजट: स्वास्थ्य मंत्री…..
स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत बजट को भविष्योन्मुखी बताते हुए कहा कि यह विकास केंद्रित निर्णयों से परिपूर्ण बजट है जिसमें समाज के सभी वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन को तीव्र गति प्रदान करते हुए राज्य सरकार द्वारा हिमाचल को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य का लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बजट अनुमान पर अपनी प्रतिक्रिया में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बजट समग्र व नवोन्मेषी है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के भविष्य की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बजट प्रदेश को वर्ष 2032 तक आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्यों की प्राप्ति में निर्याणक भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि बजट में पैरा-कर्मियों द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में निभाई जा रही भूमिका को अधिमान देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, मिड-डे मील वर्करों, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता, पंचायत कार्यकर्ता, जल रक्षक, सिलाई शिक्षक, एसएमसी शिक्षक और आईटी शिक्षकों सहित विभिन्न पैरा-कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में वृद्धि एक महत्त्वपूर्ण निर्णय है जिससे कामगारों का एक बड़ा वर्ग लाभान्वित होगा।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating