मंडी : पहले बेटे की शादी में जमकर नाचा पिता फिर दुनिया को कह दिया अलविदा……
मंडी…बेटे की शादी की खुशी में पिता जमकर नाचा और उसके बाद दुनिया को अलविदा कह गया। यह मार्मिक घटनाक्रम घटित हुआ बल्ह उपमंडल के तहत आने वाली उप तहसील रिवालसर के दुर्गापुर गांव में। दुर्गापुर गांव में 54 वर्षीय देवेंद्र कुमार के बेटे चेतन शर्मा का शादी समारोह चल रहा था। देवेंद्र कुमार ने 16, 17 और 18 फरवरी को धूमधाम से बेटे की शादी की। 18 फरवरी को सभी को धाम खिलाई और उसके बाद शाम के समय पिता ने बैंड बाजे की धुनों पर जमकर डांस किया। इस डांस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पिता किस तरह से अपने बेटे की शादी की खुशियां मना रहा था। इसके बाद सारे काम निपटाकर देवेंद्र कुमार सोने चला गया। तभी अचानक सीने में तेज दर्द उठा। घरवाले तुरंत रिवालसर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 54 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र तेज राम शर्मा आईटीबीपी में एएसआई के पद पर कार्यरत था और इन दिनों त्रिवेंद्रम में तैनात था। बेटे की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।घर पर शादी की जो खुशियां थी वो अचानक मातम में बदल गई। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जो रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल होने आए थे वो अब सांत्वना देकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।देवेंद्र कुमार के शव का सोमवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवाया गया और इसके उपरांत उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी के जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी देकर विदाई दी।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating