नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा आज युवा सप्ताह के अन्तर्गत कौशल/कुशलता दिवस रोहड़ू के ग्लोबल इंस्टिट्यूट में मनाया गया
नेहरू युवा केंद्र शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आज युवा सप्ताह के अन्तर्गत कौशल/कुशलता दिवस रोहड़ू के ग्लोबल इंस्टिट्यूट में मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के मध्य कौशल विकास की भावना को उजागर करना है ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सके।
नेहरू युवा केंद्र शिमला की ज़िला युवा अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संसथान के प्रबंध निदेशक श्री अनिल उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शो के बारे में युवाओं अवगत कराया। उन्होंने बताया की कैसे स्वामी जी काजीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है, कैसे हम उनके जीवन को समझकर आगे बढ़ सकते है। स्वामी जी ने अल्पायु में ही शिक्षा, भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता के विभिन्न आयामों एवं क्षेत्रों में जो उपलब्धिया प्राप्त की हैं वो अपने आप में एक अदभुत उदहारण है।
इस कार्यक्रम के महिला मंडल सदस्यों तथा सदस्यों के द्वारा स्वयं निर्मित वस्तुओं की एक प्रदर्शनी लगाई। जिसमे उन्होंने सिलाई, कढ़ाई, हाथ से बुने वस्त्र, सजावट साजो सामान आदि को प्रदर्शित कर अपने हुनर का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग नेहरू युवा केंद्र शिमला की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी साक्षी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रही।
Next post
सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों का पैदल मार्च, एनएच जाम, ट्रैफिक डायवर्ट
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating