Today Horoscope 24 February 2024/आज का राशिफल :मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल……..
मेष राशिफल….
आज के दिन मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में नवीन पद प्राप्ति कर सकते हैं या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है। बच्चों की आदत से कुछ आप असंतोष महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। शाम को आप अपने लव पार्टनर से मिल सकते हैं। कुछ लोग सर दर्द होने से परेशान रहेंगे।
वृष राशिफल….
आज के दिन वृष राशि वाले कार्यस्थल पर थोड़ा परेशान महसूस करेंगे। आज के दिन कोई काम बनता हुआ नहीं दिख रहा है जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। परिवार में भी कुछ लोगों से अनबन मानसिक चिंता का कारण रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक लेन देन ना करें नहीं तो धन हानि होगी। लव पार्टनर के साथ आप आज शांत रहिएगा नहीं तो कोई बात आप लोगों के संबंधों में खटास पैदा करेगी। अपच से परेशानी रहेगी।
मिथुन राशिफल…...
आज के दिन मिथुन राशि वाले अपने कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी से न उलझे नहीं तो नुकसान होगा। व्यापार में भी अपने कौशल का प्रयोग करते हुए अच्छा करने का प्रयास करेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ आज आप बहुत खुश रहेंगे। कुछ लोग यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण बहुत परेशानी महसूस कर रहे हैं।
कर्क राशिफल……
आज के दिन कर्क राशि वाले कार्यस्थल पर पार्टी करेंगे और अपने सहकर्मियों को मोटिवेट भी करेंगे। व्यापार में बिक्री बढ़ाने के लिए आप प्रचार माध्यम का सहयोग लेंगे। पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है जिससे मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक पक्ष में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ आज शाम को किसी बात पर विवाद हो सकता है। त्वचा रोग (दाद, खाज, खुजली) कुछ लोगों को परेशान करेगी।
सिंह राशिफल……
आज के दिन सिंह राशि वाले अपने कार्य में इतने व्यस्त रहेंगे की भोजन करने का समय नहीं मिलेगा। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। टैक्स सेविंग प्लान में आप निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में और ज्यादा मजबूती बढ़ेंगी। शाम को एक दूसरे को उपहार देंगे। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने का योग बन रहा है।
कन्या राशिफल……
आज के दिन कन्या राशि वाले अपने काम को समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आपकी बहुत बड़ी परेशानी खत्म कर देगा। कुछ लोग कृषि कार्य में उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीक का सहारा लेंगे। आपका निवेश धन वृद्धि कराने वाला होना चाहिए। प्रेमिका के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शाम को आप किसी विशेष तारीख का उत्सव मनाएंगे। कुछ लोग कमर दर्द से परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप शाम को घूमने जाएंगे।
तुला राशिफल…..
आज के दिन तुला राशि वाले अपने संतुलित व्यवहार से अपने काम में अनेक सफलता पाएंगे। धन वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके व्यापार में नए टेंडर मिलेंगे और किसी प्रोडक्ट की डीलरशिप भी मिलेगी। आपके पक्ष मजबूत रहेगा और निवेश भी अच्छा रिटर्न देगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण कई लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। कुछ लोग अपेंडिक्स से दर्द के कारण परेशान रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल……
आज के दिन वृश्चिक राशि वाले अपने सहकर्मियों से ना उलझेंं उनको प्रेरित करते हुए काम को करते रहें। लोहे का व्यापार करने वालों को लाभ होगा। पिता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। आज आप किसी से कर्ज ले सकते हैं या अपने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करेंगे। प्रेम संबंध में लव पार्टनर से अलगाव होते-होते बचेगा। मधुमेह रोगी अपना ख्याल विशेष तौर पर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
धनु राशिफल……
आज के दिन धनु राशि वाले अपने काम को समय से करने का प्रयास करेंगे लेकिन आलस्य शरीर पर हावी रहेगा। व्यापार क्षेत्र में ग्राहक से आपकी कहा सुनी हो जायेगी। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आपको शांत रहना ही पड़ेगा। आपको किसी के द्वारा आर्थिक सहायता मिलने का योग बन रहा है। आपको किसी से प्रेम हो सकता है या किसी चाहने वाले से मुलाकात होगी। स्वस्थ रहने के लिए आपको थोड़ा योग और व्यायाम करना चाहिए।
मकर राशिफल…….
आज के दिन मकर राशि वाले किसी बात को लेकर काफी परेशान रहेंगे। परिवार में भी मन नहीं लगेगा शांति की अवस्था रहेगी। आर्थिक लेनदेन तो बिल्कुल ना करें नहीं तो धन हानि होने का प्रबल योग है। वाहन बड़ी सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए चलाएं। लव पार्टनर के साथ बातचीत करते समय बड़ी सावधानी बरतना है नहीं तो छोटी सी बात पर विवाद पैदा हो जाएगा। आंख की दृष्टि कमजोर होने की वजह से आपको चश्मा लगाना पड़ेगा।
कुम्भ राशिफल.,……
आज के दिन कुंभ राशि वाले अपने काम के लिए कहीं की यात्रा करनी पड़ेगी जो बड़ी कष्टकारी साबित हो सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। लव पार्टनर के द्वारा आज आपको कीमती गिफ्ट मिल सकेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को जिम्मेदारी मिलने वाली है। अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें नहीं तो संबंध खराब होगा।
मीन राशिफल…….
आज के दिन मीन राशि वाले अपने कार्य को ऑनलाइन तरीके से करने का प्रयास करेंगे। व्यापार में भी नई तकनीक बिक्री बढ़ाएगी। परिवार में सभी के सहयोग से किया गया कार्य सफल होगा। आज आप म्युचुअल फंड या जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश करेंगे। लव पार्टनर से अनबन शाम तक खत्म हो जाएगी और नई ऊर्जा का संचार होगा प्रेम सम्बन्ध में। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप किसी विश्व विख्यात धार्मिक गुरु से मिलेंगे।
Average Rating