बड़ा हादसा टला: HRTC चलती बस के टायर खुले, बाल–बाल बची यात्रियों की जान…..
सोलन जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की लापरवाही आए दिन सामने आ रही है। अक्सर घिसे हुए टायरों के साथ यह बसें सड़कों पर दौड़ती हुई सवारियों की जान से खिलवाड़ करती नजर आती है।निगम की लापरवाही का उदाहरण उस समय देखने को मिल गया, जब बीशा से बाया धरोट होते हुए सोलन जा रही चलती एचआरटीसी बस के टायर खुल गए।गनीमत रही की बस सीधे रास्ते पर थी और टायर खुलने के बाद टेढ़ी हो कर ही रह गई, अन्यथा सुबह-सुबह कोई बड़ी अनहोनी पेश आ सकती थी। इससे पूर्व भी कई बार आरएम सोलन को बसों की खस्ता हालत के बारे बताया गया है, लेकिन कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है।बस के टायर खुलने से दोनों तरफ जाम लग गया, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों सहित इस रूट पर यातायात बंद है।स्थानीय लोगों ने बताया कि एचआरटीसी की लापरवाही की वजह से यह हादसा सामने आया है। उन्होंने कहा कि निगम की बसों का रूटीन चैकअप नहीं होता है, अगर ऐसा होता तो चालक परिचालक सुबह चलने से पहले टायर चैक नहीं करते।उन्होंने कहा कि टायर बदलने की कोई सुविधा भी बस में नहीं है। उधर, इस बारे एचआरटीसी प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 10 बजे के बाद वर्कशॉप खुलती है। उसके बाद ही टायर बदले जा सकते हैं।वहीं, इस बारे जब आरएम सोलन से बात करनी चाही तो उन्होंने बताया कि वह सरकारी कार्य से शिमला में है।बहरहाल, ये तो साफ है कि यात्रियों की सुरक्षा को निगम तनिक भी गंभीर नहीं है। यदि समय रहते व्यवस्था न सुधारी गई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating