Today Horoscope 9 March 2024/मेष समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बड़े-बड़े लाभ के हैं प्रबल योग! पढ़ें आज का राशिफल……

Spread the love
Read Time:5 Minute, 59 Second

मेष राशि…..

मेष राशि वालों के लिए आज के दिन दूर की यात्रा हो सकता है। आज खर्च अधिक होने की संभावना है। आज शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप भूमि से जुड़े व्यापार में हैं, तो आज आपको उचित लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि…..

वृषभ राशि वालों के लिए आज शांति से व्यतीत होगा। आज धन आने के साधनों में बढ़ोतरी होगी। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने विवाद समाप्त होंगे।

मिथुन राशि…..

मिथुन राशि वालों के लिए आज चिंता देने वाला हो सकता है। आज आपकी मधुर वाणी प्रभाव हीन रहेगी, जिसके कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। धन आगमन के क्षेत्र में बाधा आ सकती है। धन  हानि का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य के भरोसे रहकर कोई निर्णय न लें।

कर्क राशि……

कर्क राशि वालों के लिए आज मिला-जुला सिद्ध होने वाला है। आज आपके कार्य की तारीफ होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको लीडरशिप करने का अवसर मिलेगा। भाई बहनों की तरफ से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि पेट की कोई समस्या चल रही थी, तो आज उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सिंह राशि……

सिंह राशि वालों को घर से जुड़ी चिंता हो सकती है। यदि आपका जीवन साथी आपसे नाराज है, तो उसे जल्द ही मान लें, नहीं तो रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। भाग्य आपके विपरीत चल रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार को एकजुट करने का प्रयास करें।

कन्या राशि…..

कन्या राशि वालों के लिए आज कठोर निर्णय लेने का नहीं है। आज आपको शांति से समय व्यतीत करने की आवश्यकता है। आज शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से संतोषजनक समाचार प्राप्त होंगे।

तुला राशि…..

तुला राशि वालों के लिए आज कुछ खास नहीं है। संतान की असफलता निराश कर सकती है। यदि आप वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई अहम फैसला होने से लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दिन सामान्य से कम अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि……

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बहुत खुशहाल रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी मंगल उच्च में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। घर में खुशी आयेंगी। भाई बहन को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। यदि विदेश से जुड़े किसी कार्य के होने की प्रतीक्षा है, तो कार्य होने के लिए समय अनुकूल है।

धनु राशि…..

धनु राशि वालों के लिए आज बेहतरीन साबित होगा। आज आपकी संतान किसी ऐसे कार्य से आपको खुशी देगी, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज उचित परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। शत्रु शांत रहेंगे। यदि आप नया घर लेने का विचार बना रहे हैं, तो समय अनुकूल बना हुआ है।

मकर राशि……

मकर राशि वालों के लिए आज पराक्रम को देने वाला साबित होगा। आज आपके मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। आज आनंद से व्यतीत होगा। आज आप अपने बचपन के दिनों को दुबारा याद करेंगे। आज आपका दिन बहुत खुशनुमा व्यतीत होगा। घर में किसी मांगलिक उत्सव के होने की संभावना है। यदि माता को किसी तरह का रोग है, तो रोग समाप्त होगा।

कुंभ राशि…..

कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन उर्जा की कमी बनी रहेगी है। आज आपका दिन आलस से भरा रहेगा, परंतु मन की चंचलता और आपके मन की कल्पना शक्ति आज भी बहुत ऊंची रहेगी। यदि आप दांतों की समस्या से परेशान है, तो आज उसका समाधान कर लें। विदेश की यात्रा होने का योग बनेगा। अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि…..

मीन राशि वालों के लिए आज अनुकूल नहीं है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके शब्दों को गलत अर्थ में समझ जाएगा। आज आपको शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन भूमि में पैसा लगाते हैं, तो आपको लाभ होगा। विद्यार्थी आज परीक्षा का उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके जीवन साथी को शाम होते कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। उनका विशेष ध्यान रखें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राज्य लोक सेवा आयेगा ने घोषित किया HPAS का परीक्षा परिणाम……
Next post Accident:दो गाड़ियों की टक्कर में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, चार युवक जख्मी ….
Close