Today Horoscope 14 March 2024/आज का राशिफल, 14 मार्च 2024 : वृषभ तुला और मकर राशि को मिल रहा आज मीन संक्रांति का लाभ…..
मेष राशि……
आज के दिन मेष राशि वालों के कार्यस्थल पर उनके काम का उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण होगा। आय, सम्मान और पद में वृद्धि का योग बन रहा है। यह मत भूलो कि पारिवारिक जीवन सफलता के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए इसपर पूरा ध्यान दें। व्यावसायिक योजना काम कर सकती है लेकिन वित्तीय समस्याएँ आपके सामने आ सकती हैं। मोह के वशीभूत होकर कार्य करने से निराशा ही हाथ लगेगी। नशा पर नियंत्रण रखें आपका स्वास्थ्य खराब करेगा।
वृष राशि…..
आज के दिन वृष राशी वालों को लक्ष्य प्राप्त करने में अपनी क्षमता और नेतृत्व गुणों के कारण सफलता मिलेगी। आपको निजी और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। आज आपको सही तरह का निवेश करने के लिए काफी प्रयास की जरूरत है। प्रेमी जन साथ में एक अच्छी पार्टी का आयोजन करेंगे घूमेंगे दोपहर बाद से देर शाम तक साथ रहेंगे। शारीरिक परिवर्तन आपको रूप-रंग निखारने में मदद करेंगे
मिथुन राशि…..
आज के दिन मिथुन राशि वाले अपने कार्य स्थल पर बातचीत और समन्वय के तरीके से ही सफलता प्राप्त करेंगे। आप घर पर ख़ुशनुमा समय का आनंद उठा सकते हैं, बशर्ते आप पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें। आपको पैसा कमाने वाली किसी परियोजना में काम मिलने की उम्मीद बनेगी। प्रेम जीवन को सफल होने के लिए सच्ची निष्ठा की आवश्यकता होती है, प्रेमी का विश्वास जीतना पड़ेगा। किसी कार्य को करने का प्रयास आपको व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
कर्क राशि…..
आज के दिन कर्क राशि वालों के विचारों की स्पष्टता से कार्यस्थल पर मन के अनुरूप संदेश पहुंचाने में मदद मिलने की संभावना है। आप हंसमुख रिश्तेदारों की संगति का आनंद लेंगे, जो आपके तनाव को कम करने और बहुत जरूरी राहत दिलाने में काफी मदद करेंगे। आज आपको अपने अनिर्णय और संदिग्ध निवेश के कारण कुछ आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ आपका जीवन आनंद में रहेगा। खुले भोजन के प्रति आकर्षण पेट की बीमारियों को जन्म देगा। संगीत और रचनात्मक कार्य आपको आकर्षित करेंगे।
सिंह राशि……
आज के दिन सिंह राशी को लोगों से मिलने-जुलने की आदत से मार्केटिंग करने वाले लोगों को काफी मदद मिलने वाली है। आपका व्यवहार परिवार के नीरस माहौल को दूर करके खुशियां भर देगा। आज अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत पड़ेगी। प्रेम भावनाएँ और जुनून आपको प्यारे रिश्ते का आनंद लेने में मदद करेंगे। अपने स्वास्थ्य की खातिर खुद को किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रखें। आपकी सलाह लोगों को उनके कठिन दौर से निकालने में मदद करेगी।
कन्या राशि…..
आज के दिन कन्या राशि वालों को आलस्य ज्यादा ही रहेगा। आज आप किसी नौकरी का फॉर्म भरें बहुत शुभ दिन है। माता की बीमारी आपको व्यस्त रखेगी। हालाँकि उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वित्तीय स्तिथि को मजबूत करने के लिए बजट में संतुलन बनाने का समय है। अपने प्यार के संग आज घूमने का आनंद लेंगे। जहां विवाद हो रहा हो वहां न ही जाएं तो आपके लिए बेहतर होगा।
तुला राशि…..
आज के दिन तुला राशि वाले अपने कार्य स्थल पर लक्ष्य की प्राप्ति बड़ी आसानी से कर लेंगे। पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप संदेह से ग्रस्त हो सकते हैं। आपका उधार दिया हुआ रुपया वापस नहीं हो रहा है जिससे आप काफी परेशान रह सकते हैं। आपका लव पार्टनर आपके निराशावाद को दूर करने की कोशिश में मदद कर सकता है। कार्य में सफलता के लिए सही दिशा और सही नीति का पालन करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि…..
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों की लापरवाही किसी परेशानी में डाल सकती है। घर पर भावनात्मक समस्याओं का सामना करने की संभावना बन रही है। उधार दिया हुआ रुपया मांगने के कारण आज विवाद होगा। आपका अपने लव पार्टनर का विशेष ध्यान रखना प्यार में वृद्धि करायेगा। फिटनेस और वजन घटाने के कार्यक्रम खुद को बेहतर स्थिति में रखने में मदद करेंगे। शाम को किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि….
आज के दिन धनु राशि वाले अपने पुराने बॉस से मिलेंगे और करियर में प्रगति के लिए नए अवसर पर चर्चा करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको अलगाव और अकेलेपन से छुटकारा पाने में सफलता मिलेगी। निवेश सलाहकारों की मदद लेने से आपको मदद मिलेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ बड़ी देर तक बातें करेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है।
मकर राशि…..
आज के दिन मकर राशि वाले अपने व्यवसाय में नए संबंध विकसित करने या लाभकारी गठबंधन बनाने जा रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप पिकनिक या किसी घूमने के उद्देश्य से किसी रमणीक स्थल पर जायेंगे। कोई बड़ा आर्थिक सौदा होने से लाभ के योग बन रहे हैं। प्यार में आप एक-दूसरे को समझने, देखभाल करने और साथ साझा करने में समय बिताएंगे। एक मनोरंजक यात्रा आपको तनावमुक्त रखने में मदद करेगी।
कुम्भ राशि……
आज के दिन कुंभ राशि वाले व्यापार में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग आज अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आपके घर किसी मेहमान के आने की प्रबल संभावना है जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा हो जायेगा। आप किराया वसूली के लिए किरायेदारों के पास जायेंगे। अपने लव पार्टनर से कोई भी बात छुपाये नहीं। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना है। पैर में चोट लगेगी सावधान रहिए।
मीन राशि…..
आज के दिन मीन राशी वाले जो प्रॉपर्टी का काम करते हैं उन्हें नए क्लाइंट मिलेंगे और सौदा भी होगा जिससे कमीशन के रूप में धन लाभ होगा। पत्नी के साथ उनका सहयोग करने से घर का माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। अभी आपको धन की थोड़ी दिक्कत रहने वाली है जिस कारण आप अपने किसी प्रोजेक्ट को रोक सकते हैं। प्रेम जीवन मे कोई बदलाव नहीं होने वाला सब कुछ सही चलेगा। हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें ज्यादा वर्कआउट या जिम करना भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
Average Rating