तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम बच्चों के साथ मां लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत…..
तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो मासूम बच्चों के साथ विवाहित महिला के लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने क्षेत्र के एक तांत्रिक पर महिला और दो बच्चों के अपहरण का शक जाहिर कर पुलिस के आला अधिकारियों से सहयोग मांगा है। स्थानीय पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई है।10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ 35 साल की सुमन शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद जोगिंद्रनगर से लापता हो गई। उसकी आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल फोन भी बंद है। लापता महिला की बहन सपना ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह क्षेत्र के एक तांत्रिक के पास बच्चों के साथ कई बार आती थी। अब वह अचानक लापता हो गए हैं।पुलिस ने जोगिंद्रनगर के गुगली खड्ड के पास किराये के घर और चौंतड़ा के सुकाबाग में एक मंदिर में दबिश देकर कुछ जानकारियां भी जुटाईं। बीते 72 घंटे के अधिक समय के बाद भी विवाहित और बच्चों का सुराग न मिलने से पति सोनू, मां उर्मिला देवी और परिवार के सदस्य चिंतित हैं।परिजनों ने सुकाबाग के समीप एक तांत्रिक पर महिला और बच्चों के अगवा करने का आरोप लगाया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमों ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र के कुछ संभावित स्थानों में दबिश देकर जानकारी जुटाई है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating