Today Horoscope 22 March 2024/मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन….
मेष राशि……
आज के दिन मेष राशि वालों का साधारण प्रयास भी कार्यस्थल पर मनोवांछित परिणाम देगा। पुराने संपर्कों और संबंधों को खोजकर बातचीत करेंगे। व्यापारी अपने व्यापार में ज्यादा निवेश करने के बारे में विचार करेंगे। बहुत दिन बाद आपके लव पार्टनर से आज बातचीत होगी। सेहत को लेकर बेवजह चिंता न करें, आप स्वस्थ हैं। सफलता के लिए सिद्धांतों का विधिवत पालन करना न भूलें।
वृष राशि……
आज के दिन वृष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे भाई या बहन के द्वारा किसी बात पर घर में तनाव होगा। बैंक संबंधी लेन-देन बड़ी सावधानी से करने की जरूरत है। आप अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए अपने लव पार्टनर को धन्यवाद देंगे। पाचन रोगियों को जल्दी ठीक होने के लिए आहार संबंधी प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करना चाहिए और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
मिथुन राशि…..
आज के दिन मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी समस्या आने की संभावना नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। पिछले दिनों की कड़ी मेहनत से भाग्य में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय बाद लव पार्टनर से मिलने का विचार दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा। एक विशेष देखभाल आपको शरीर के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेगी। मन के अनुरूप काम होगा जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।
कर्क राशि……
आज के दिन कर्क राशि वाले अपने कार्यस्थल पर सहज महसूस करेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात आपकी अपेक्षा से अधिक काफी बेहतर रहेगी। सावधान रहिएगा दिन के उत्तरार्ध में किसी प्रकार से धन हानि होगी। प्रेम संबंधों को मधुर रखने के लिए आपको लव पार्टनर से मधुरता से बात करनी चाहिए। सकारात्मक सोच से आप नकारात्मक भावनाओं से आसानी से छुटकारा पा सकेंगे। आज आपको विरोधियों से निपटने में थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
सिंह राशि…….
आज के दिन सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर मन के अनुरूप परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। बच्चों के साथ खेलने से आपको तनाव और चिंताओं से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। शेयर मार्केट में इंट्राडे निवेश करने से धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। बैकबोन के दर्द में आज आपको बहुत राहत मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि……
आज के दिन कन्या राशि वालों की व्यावसायिक स्किल की परीक्षा होगी। अकाउंट क्षेत्र से जुड़े हुए लोग बहुत सतर्क होकर काम करें कोई त्रुटि हो जाएगी। सफल होने के लिए माता-पिता की सलाह पर ध्यान देना न भूलें। आज कोई भी महत्वपूर्ण अनुबंध ना करें। किसी के प्यार में पड़ने से जीवन में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर आता है। परिवार में कोई बीमार चल रहा है जिस वजह से आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
तुला राशि…..
आज के दिन तुला राशि वाले अपने लक्ष्य की प्राप्ति बड़ी आसानी से कर लेंगे। करियर में नए अवसर की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेगा। पार्टनरशिप से आज धन लाभ होने का योग दिख रहा है। आप किसी से एक तरफा प्यार करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। कुछ लोगों की किडनी में स्टोन होने के कारण दर्द रहेगा। महिला जातक को यूटरस में गांठ का पता चलेगा।
वृश्चिक राशि….
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों की सकारात्मक सोच कार्यस्थल पर किसी भी दबाव वाली स्थिति से बिना किसी कठिनाई के निपटने की सहनशक्ति प्रदान करेगी। परिवार में आप अपना आपा ना खोएं। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर से किसी बात पर बहस ना करें। परिवार में कोई असाध्य रोग से पीड़ित होगा। सामाजिक कार्य में संलग्न रहने से आपको लाभ होगा
धनु राशि……
आज के दिन धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशी की ख़बर देने वाला होगा। आज लंबी अवधि का निवेश आपको पर्याप्त लाभ दिलाने में सहयोग करेगा। कुछ मित्र आपके प्रेम मार्ग में बाधा उत्पन्न करेंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। माता का स्वास्थ्य खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मकर राशि……
आज के दिन मकर राशि वाले जो किसी मीडिया ग्रुप से जुड़े हैं उनको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को आज उधार नहीं देना चाहिए। आज आपकी किसी पारिवारिक उत्सव में पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आप किसी एंटीक चीजों में निवेश करेंगे जिससे भविष्य में धन लाभ होगा। आपका मोबाइल ज्यादा व्यस्त होने के कारण आपका लव पार्टनर नाराज हो जाएगा। फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया करें।
कुम्भ राशि……
आज के दिन कुंभ राशि वाले लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आप नई रणनीति बनाएंगे। आप परिवार सहित कहीं घूमने जाएंगे। रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में निवेश से आज धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में आज लव पार्टनर के साथ जीवन भर साथ निभाने का वादा करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने से आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। मित्रों की कोई ऐसी बात पता चलेगी जो आप नहीं जान रहे थे।
मीन राशि….
आज के दिन मीन राशि वाले को अधीनस्थों से सहयोग मिलेगा क्योंकि वे नियमित काम समय पर पूरा करने में मदद करेंगे। बड़े बच्चों से बात करते समय संयमित व्यवहार करें। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में बहुत परेशानी चल रही है जल्द आराम मिलेगा। अपने ब्रोकर के कहने पर आप निवेश करें धन लाभ होगा। आपका लव पार्टनर आज आपको बहुत सुंदर लगेगा। कुछ लोग बाएं पैर में दर्द से परेशान रहेंगे।
Average Rating