दबोचा नालागढ़ में हुए डबल मर्डर केस का एक आरोपी 24 घंटों में खाकी ने

Spread the love
Read Time:2 Minute, 31 Second

हिमाचल के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बीते रोज दो सगे भाईयों की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब उसके दोनों साथी भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह जालंधर का रहने वाला

पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर के देसलपुर के रहने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदा के तौर पर हुई है। इंद्रजीत ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नालागढ़ में बीते रोज दो सगे भाईयों की तेज धार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई थी, और उन्हें अलग अलग स्थानों पर भेजा गया था। 

नालागढ़ रामशहर मार्ग पर दोनों भाईयों को उतारा था मौत के घाट

बता दें कि बीती शाम को नालागढ़ रामशहर मार्ग पर दरगाह के पास ही पंजाब के तीन युवकों ने दो सगे भाईयों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह पंजाब की तरफ भाग गए थे। पुलिस को इन लोगों की पकड़ने के लिए बद्दी.बरोटीवाला व नालागढ़ इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। 

अपने मामा के पास रहते थे दोनों भाई

दोनों मृतक सगे भाई पंजाब के नकोदर के रहने वाले थे और अपने मामा के पास नालागढ़ में किराये के मकान में रहते थे। युवकों पर जानलेवा हमले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चंबा मे बडा हादसा, खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, पांच की मौत, अन्य की तलाश जारी
Next post पहाड़ी से आया भारी लैंड स्लाइड, NH-705 Theog-Hatkoti बन्द…
Close