शर्मनाक , पहले विवाहिता के काटे बाल…फिर मुंह काला कर गांव में घुमाया……….
हमीरपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ससुरालियों ने विवाहिता महिला के बाल काट मुंह काला कर घुमाया है। मामले में भोरंज पुलिस ने केस (FIR) दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना 15 दिन पहले की बताई जा रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले में विवाहिता के शुक्रवार को भोरंज थाना में बयान दर्ज किए गए है।
बताया जा रहा है कि मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारियां हो सकती है। फिलहाल पीड़ित महिला का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद केस दर्ज न होने पर भोरंज थाना में पहुंच स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि यह कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर केस दर्ज नहीं हो पाया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला के बाल काटकर पूरे इलाके में घुमाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला बिना बताए घर से चली गई थी। चार माह बाद लौटी तो ससुराल पक्ष वालों ने महिला का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया और इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले में भोरंज थाना में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीआरपीसी 154 सी (CRPC-154C) के तहत महिला का बयान दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि 31 अगस्त को 5 बजे उसके घर में यह बदसलूकी की गई है। मामले में महिला की शिकायत पर परिवार के लोगों और कुछ गांव वालों पर केस दर्ज किया गया है
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating