हिमाचल में लव जिहाद! पहले बनाई बहन, फिर की शादी, बाद में पता लगा मुस्लिम है………
मंडी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित लड़की ने परिजनों के साथ बुधवार को एसपी मंडी सौम्या साम्बशिवन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी का युवक अयाज खान मंडी मुख्यालय में मजदूरी करता था और इस दौरान उसने एक दलित परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और अपना नाम सोनू बताकर खुद को सेना का जवान बताया था। पुलिस को सौंपी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को उक्त युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और 2 महीने पहले अगवा करके राजौरी ले गया और वहां पर जबरन निकाह कर लिया।
इस दौरान लड़की ने भी आरोप लगाए हैं कि वहां पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और शारीरिक शोषण भी किया गया। कई दिनों तक जब उसे परिजनों से बात करने नहीं दी गई तो उसने मौके मिलते ही आरोपी का आधार कार्ड मंडी स्थित परिजनों काे भेजा। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम राजौरी पहुंची और लड़की को छुड़वाकर मंडी लेकर आ गई थी।
परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले आरोपी अयाज खान अपने साथियों के साथ मंडी आया और लड़की के भाई-पिता के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। एसपी मंडी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस पहले इस मामले में गुमशुदगी के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। अब आरोपी और उसके साथ आए अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating