हिमाचल: नशा मुक्ति केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़ भागीं 14 युवतियां…..

Spread the love
Read Time:4 Minute, 12 Second

हिमाचल के सोलन जिला में चल रहे एक नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन एक दर्जन से भी अधिक युवतियां आधी रात को इस केंद्र से भाग गईं। इन युवतियों ने नशा निवारण केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़े और वहीं से भाग गईं। यह सभी युवतियां यहां नशा छुड़ाने के लिए भर्ती हुई थीं। मामला सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं नशा निवारण केंद्र से भागी युवतियों ने नशा निवारण केंद्र के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  सोलन के परवाणु में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से भागी लड़कियां मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के परवाणू में स्थित एक नशा निवारण केंद्र  से बीती आधी रात को उपचाराधीन एक दर्जन से भी अधिक लड़कियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े और भाग निकली। इस नशा मुक्ति केंद्र में करीब 17 लड़कियां उपचाराधीन हैं। यह सभी लड़कियों पंजाब और हरियाणा की रहने वाली हैं, जबकि एक लड़की शिमला के ननखड़ी की है।देर रात करीब सवा 11 बजे के करीब दो से तीन युवतियों को छोड़ कर अन्य सभी युवतियां भाग गईं। आनन फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस ने रात को ही रेस्क्यू कीं सभी युवतियां

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमों का गठन किया और युवतियों की तलाश शुरू की। आधी रात को ही पुलिस ने सभी लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया और उनके परिजनों को सूचित कर सभी युवतियों को उनके हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवतियों ने बड़े खुलासे किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवतियों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

केंद्र के संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

युवतियों की मानें तो नशा मुक्ति केंद्र में उन्हें नशा परोसा जा रहा था। यही नहीं उनके साथ मारपीट की जाती है और उनकी उनके परिजनों से भी बात नहीं करवाई जाती है। इसी के चलते युवतियों ने यहां से भागने का प्लान बनाया और सभी एक साथ नशा मुक्ति केंद्र से भाग गईं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं डीएसपी परवाणू

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी परवाणू प्रवीण चौहान ने बताया कि सभी लड़कियां रात को ही ढूंढ ली गई थीं। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक उनकी परिजनों से बात नहीं करवाते हैं, जिसके चलते ही उन्होंने यहां से भागने का प्लान बनाया। भागी हुई लड़कियां नशा मुक्ति केंद्र से कुछ ही दूरी पर जंगल में मिली। उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि कुछ समय पहले परवाणू के ही एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर उपचाराधीन युवकों को नशा करवाने के आरोप लगे थे। केंद्र में उपचाराधीन एक युवक ने केंद्र के भीतर कर्मचारियों  के नशा करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा थाए उसके बाद केंद्र के बाहर हंगामा हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Today Horoscope 11 December 2023 /आज का राशिफल 11 दिसंबर 2023: मकर का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, कन्या, मीन को मिलेंगे शुभ परिणाम……..
Next post HPPSC: 35,200 अभ्यर्थियों ने दी प्रदेश के 148 केंद्रों में कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा…..
Close