सातवीं की छात्रा को बेहोश कर उठा ले गया युवक…..
उत्तर प्रदेश …..के आगरा में दूसरे समुदाय का युवक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा करके लखनऊ ले गया। रेलवे और बस स्टैंड पर 6 दिन तक घुमाता रहा। एक बस परिचालक ने लखनऊ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिजन पहुंचे। बेटी को घर लेकर आए। मामले में थाना जगदीशपुरा में अगवा करके शारीरिक शोषण करने की तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है।पीड़ित किशोरी जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कक्षा 7 में पढ़ती है। 12 अगस्त की सुबह बाजार गई थी, नहीं लौटी। परिजन खोजबीन करते रहे। 18 अगस्त को लखनऊ के सरोजनी नगर थाने की पुलिस ने परिजन को फोन किया। इस पर वो उसे घर लेकर आए। किशोरी ने बताया कि 12 अगस्त को अमरपुरा निवासी जावेद उसे ई-रिक्शा में बैठाकर ले गया। कुछ सुंघाकर बेसुध कर दिया। वहां से एक गांव में ले गया।इसके बाद बस से लखनऊ ले गया। बस स्टैंड पर रखा। यातनाएं देकर शारीरिक शोषण करता रहा। लखनऊ में जावेद बस में बैठा था। बस के परिचालक को शक होने पर उसने पूछताछ की तो जावेद घबरा गया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया आरोपी जावेद के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है
More Stories
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
शिक्षा के मंदिर में मूक-बधिर MTW से बलात्कार, हेडमास्टर व चौकीदार गिरफ्तार……
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के संगड़ाह उपमंडल के तहत माध्यमिक पाठशाला में एक मूक-बधिर मल्टी टास्क वर्कर से यौन...
तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम बच्चों के साथ मां लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत…..
तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो मासूम बच्चों के साथ विवाहित महिला के लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों...
आत्महत्या : शिमला में पूर्व IAS के 26 वर्षीय बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ….
शिमला, : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को एक रिटायर्ड आईएएस अफसर के बेटे ने आत्महत्या कर ली। पूर्व...
शिमला और सोलन में ठगी, शातिरों ने लगाया 32.80 लाख का चूना……
हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध बढ़ता ही जा रही है। लोग पैसा डबल करने के चक्कर में इन साइबर अपराधियों...
कसौली में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाया फंदा, उत्तराखंड का रहने वाला था दंपती……..
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली की कोटबेजा पंचायत के जामली गांव में उत्तराखंड के एक व्यक्ति ने पत्नी...
Average Rating