शिमला और सोलन में ठगी, शातिरों ने लगाया 32.80 लाख का चूना……
हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध बढ़ता ही जा रही है। लोग पैसा डबल करने के चक्कर में इन साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं। साइबर थाने में इसको लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। साइबर पुलिस को लाखों रुपये की ठगी की शिमला और सोलन जिले से दो शिकायतें मिली हैं। शातिरों ने 32.80 लाख रुपये का चूना लगाया है। जिला शिमला से आई शिकायत में एक व्यक्ति ने पैसा डबल करने के चक्कर में साइबर ठग के खातों में 16.30 लाख रुपये जमा करवा दिए। वहीं जिला सोलन से आई शिकायत के मुताबिक भी एक व्यक्ति ने लालच में आकर साइबर ठगों के खातों में 16.50 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी। दोनों पीड़ितों को उस समय पता चला जब आरोपी और पैसे की मांग करने लगे। इसके बाद पीड़ितों ने साइबर पुलिस से शिकायत की।साइबर क्राइम पुलिस थाना शिमला ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के खातों की 7,73,594 रुपये की राशि होल्ड करवा दी है। अब साइबर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि वे साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं। लोग पुलिस को टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साइबर पुलिस अधीक्षक भूपिंद्र नेगी ने कहा कि साइबर ठग लोगों को गूगल पर रेटिंग देने जैसे आसान कार्य करने को कहते हैं। लोगों को झांसा देकर पैसा जमा करवाने की बात करते हैं।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating