Today Horoscope 16 March 2024/मेष, कर्क, धनु, मीन राशि वाले आज सतर्क रहे, जानें अपना राशिफल……

Spread the love
Read Time:5 Minute, 30 Second

मेष राशि (Aries)

कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की शिकायत होने की आशंका है। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं, तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई प्रोग्राम हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं। ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती है। आज अच्छे और शान्त चित्त लोगों के साथ समय बितायें

कर्क (Cancer)

आज के दिन कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर किसी ईर्ष्यालु मित्र से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की सफलता से आज मन प्रसन्न रहेगा। आज अनेकों प्रकार से धन लाभ होने के योग दिख रहे हैं। अपने लव पार्टनर के साथ आज आप घूमने जाएंगे वाहन सावधानी से अवश्य चलाना चोट लग सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं का आज ही तुरंत इलाज करें। आपको अपने लालची मित्रों से दूरी बना लेनी चाहिए। 

सिंह (Leo)

महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे।

कन्या (Virgo)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

तुला (Libra)

विश्वासघात हो सकता है। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आय के नये स्रोत विकसित होंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आप नया  करने के विचार में है। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा

मकर राशि (Capricorn)

विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचना चाहिये अन्यथा प्रतिष्ठा में आँच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। जॉब में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। मांगलिक उत्सवों में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

तरक्की होने से उत्साहित होंगे। दाम्पत्य जीवन में सामन्जस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिमला और सोलन में ठगी, शातिरों ने लगाया 32.80 लाख का चूना……
Next post Today Horoscope 18 March 2024/मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन…….
Close