सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का शपथ समारोह रविवार सुबह
शिमला। विमल शर्मा ….. हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार पर से आखिरकार सस्पेंस उठ गया हैं। सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज रविवार को होगा।सुबह सुक्खू सरकार के पांच मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इन्हें राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल 8 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश राजभवन में होगा। इसको लेकर राजभवन सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अब तक यह पांच नाम हुए फाइनल लेकिन मुख्यमंत्री ने हाईकमान को 10 नामों की सूची भेजी है जिसमें से बताया जा रहा है अभी तक पांच नाम ही फाइनल हुए हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक कुछ और नामों का भी खुलासा हो सकता है। अब तक सामने फाइनल हुए पांच नामों में कर्नल धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, हर्षवर्धन चौहान और जगत सिंह नेगी हैं। पार्टी हाईकमान से अभी तक पांच नामों को हरी झंडी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक दो से तीन और मंत्रियों के नाम भी फाइनल हो सकते हैं। रविवार को राज्यपाल 11 बजे गोवा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सुक्खू सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। वहीं सीएम सुक्खू भी कल अपने निजी दौरे पर पुणे जा रहे हैं। इससे पहले प्रदेश सरकार को पांच मंत्री मिल जाएंगे। इससे पहले दो दिन दिल्ली में डटे रहने के बाद शिमला लौटे सीएम सुक्खू ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी हाईकमान को 10 संभावित मंत्रियों की लिस्ट मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को सौंप दी है। अब केंद्र से मंजूरी मिलते ही कैबिनेट का गठन होगा।
More Stories
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
चम्पावत के पंकज महर ने ड्रीम इलेवन में जीते 10 लाख रुपये….
चम्पावत: आजकल पूरा देश क्रिकेट समेत तमाम खेलों पर आधारित ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसी तरह ऑनलाइन गेमिंग ऐप Dream...
Solan News: सोलन के ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत…..
हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो...
क्लीनिक में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, डॉक्टर ने पार की हैवानियत की सारी हदें…..
मुंबई के मलाड स्थित एक क्लीनिक में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार गुरुवार को...
Crime:छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने दी जान, पुलिस देख श्मशान घाट पर शव छोड़ भागे परिजन; भाई ने दर्ज कराई FIR…..
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा ने पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या...
Average Rating