प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों का सहारा बनी प्रदेश सरकार
प्रभावित परिवार को 24 घंटे के भीतर जारी होगी सहायता राशि
वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए नवोन्मेषी पहल की है। प्रदेश सरकार ने अधिसूचित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा ने आज यहां बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु होने पर मृतक के निकटस्थ सम्बन्धी को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। इसमें से 25 हजार रुपये की सहायता राशि 24 घंटे के भीतर और शेष राशि भी चार दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी। पूर्व में यह राशि जारी होने में अधिक समय लगता था।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों यदि वह आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर नहीं होते हैं, तो उन्हें न्यूनतम 5000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को सर्वोच्च अधिमान दिया है। बात चाहे, विभिन्न संस्थाओं के आवासियों को उत्सव अनुदान की हो या फिर उनकी उच्च शिक्षा के लिए महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ के गठन की। प्रदेश सरकार ने अपने निर्णयों से साबित किया कि सरकार समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
More Stories
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
चम्पावत के पंकज महर ने ड्रीम इलेवन में जीते 10 लाख रुपये….
चम्पावत: आजकल पूरा देश क्रिकेट समेत तमाम खेलों पर आधारित ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसी तरह ऑनलाइन गेमिंग ऐप Dream...
Solan News: सोलन के ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत…..
हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो...
क्लीनिक में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, डॉक्टर ने पार की हैवानियत की सारी हदें…..
मुंबई के मलाड स्थित एक क्लीनिक में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार गुरुवार को...
Crime:छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने दी जान, पुलिस देख श्मशान घाट पर शव छोड़ भागे परिजन; भाई ने दर्ज कराई FIR…..
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा ने पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या...
Average Rating