Today Horoscope 28 March 2024/इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, इच्छाओं की पूर्ति होगी…….
मेष राशि (Aries)
व्यापार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। महँगी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी आपसे पुरानी दबी हुयी इच्छा को प्रकट करेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहने वाला है। अपने सहकर्मियों से ईर्ष्या न करें।
वृषभ राशि (Taurus)
सोशल मीडिया का व्यवसायिक प्रयोग लाभप्रद सिद्ध होगा। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या की आशंका है। सरकार की अच्छी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। अपने विकास के लिये आपको थोड़ा स्वार्थी बनना होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
कार्यक्षेत्र में मनमानी न करें। घर के खर्चे बढ़ने के कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इन्जीनियरिंग के छात्रों की पढ़ाई में काफी बाधायें आयेंगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मैत्री सम्बन्ध स्थापित करने से बचें।
कर्क (Cancer)
कमीशन के कारोबार से जुड़े लोग सावधान रहें। किसी से असहमत होने पर उसका अपमान न करें। जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। अपनी प्रतिभा को माँझने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
सिंह (Leo)
आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। विशेष विषयों के अध्ययन को लेकर रुचि जागृत होगी। कारोबारी यात्रा हो सकती है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिये इन्टरव्यू दे सकते हैं। पुराने निवेश से आपको अचानक लाभ प्राप्त होगा।
कन्या (Virgo)
जीवनसाथी के प्रति सम्मान की भावना रखें। आपके द्वारा बोले गये कटु वचनों से प्रियजनों का मन व्यथित न हो इसका ध्यान रखें। फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों में अपेक्षानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।
तुला (Libra)
आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक होगा। आपका व्यवहार लोगों के लिये प्रेरणा रहेगा। शोध कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रुके हुये कार्यों में तीव्रता आयेगी। आध्यात्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
उधार देना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की डाँट खानी पड़ सकती है। लोग आपके ऊपर बेवजह के आरोप लगा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपना सामान सुरक्षित रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
जल्दबाज़ी में काम पूरा करने से गलतियाँ हो सकती है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी इसीलिये आराम पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम गतिशील हो जायेगा। आज आप काफी आशावादी रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
धन-सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी प्रतिभा और क्षमताओं का सम्मान करेंगे। सन्तान की शिक्षा पर ध्यान देना काफी आवश्यक है। एकान्तवास में रहने से मन हल्का होगा। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि (Aquarius)
थोड़े परेशान रहेंगे। गुप्त प्रेम सम्बन्धों के खुलने का भय हो सकता है। तनाव लेने के बजाय विवेक और धैर्य से काम लेना उचित होगा। धर्म-कर्म को लेकर मन में विपरीत विचार उत्पन्न हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मीन राशि (Pisces)
आपको विवाद का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें। सरकारी सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। मन अशान्त होने की सम्भावना है। शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है।
Average Rating