Today Horoscope 29 March 2024/मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन…..

Spread the love
Read Time:9 Minute, 7 Second

मेष राशि…..

आज मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कोई ना कोई परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप पर हावी ही होने का प्रयास करेंगे। पड़ोसी से अनबन हो सकती है। पारिवारिक माहौल में सुख शांति बनी रहे इसके लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज कहीं निवेश करने से पहले विचार विमर्श कर लें क्योंकि धन हानि होने का योग बन रहा है। लव पार्टनर से बात ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वात संबंधी रोग से परेशान रहेंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। 

वृष राशि…..

आज वृष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में कई प्रकार की विघ्न बाधा का सामना करना पड़ेगा। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वित्त क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को धन लाभ होगा। नए क्लाइंट बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव पार्टनर का सहयोग आपके कार्य में प्रगति दिलाएगा। शत्रु की वृद्धि होगी। समाज में आपको कलंकित करने का प्रयास करेंगे। मन पसंद कपड़े की खरीददारी करेंगे। 

मिथुन राशि…..

आज मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे साथ में अपने विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार में अपने प्रतिस्पर्धी को पीछे छोड़ेंगे। परिवार सहित आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करते समय विशेष ध्यान दीजिएगा। सतर्क रहना है मोबाइल पर आज आप ठगी का शिकार हो जाएंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। 

कर्क राशि….

आज कर्क राशि वाले कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी के व्यवहार से मन बहुत व्याथित रहेगा। जीवन साथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। धन कमाने के लिए आज आपको बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ तनाव आपको मानसिक परेशानी देगा। कुछ लोग नेत्र रोग और उदर रोग से बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

सिंह राशि…..  

आज सिंह राशि वाले कार्यक्षेत्र में शत्रुओं की संख्या बढ़ने से आप बहुत परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपने से छोटों को बहुत ज्यादा समझाने का प्रयास न करें। कुछ लोग नए मकान को खरीदने की तैयारी करेंगे। आज आप अपने लव पार्टनर से मिलेंगे साथ में किसी फिल्म को देखने या साथ में घूमने की योजना बनाएंगे। विदेश जाने का प्रयास करने वालों को आज सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि…..

आज कार्य क्षेत्र में सेल्स ऑफ़ मार्केटिंग का कार्य करने वाले लोगों की लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी। कुछ लोग अपनी नौकरी से त्यागपत्र देंगे। बच्चों के व्यवहार से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से धन लाभ होता हुआ दिख रहा। लव पार्टनर के साथ आज आप अपने आप को प्रसन्न महसूस करेंगे। साथ में रेड रोज गिफ्ट करेंगे। रोग से मुक्ति मिलेगी। 

तुला राशि….

आज की दिन तुला राशि वाले अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर पाने के कारण मन में असंतोष की स्थिति रहेंगी। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है। आज आपको जोखिम भरी या ज्यादा ब्याज देने वाली योजनाओं में निवेश करने की आवश्यकता नहीं है धन हानि होगी। दुष्ट स्त्री से दोस्ती न करें नहीं तो आपका नुकसान होगा। कुछ लोगों के घर में मांगलिक कार्य होगा जिससे आनंद का उत्सव रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। 

वृश्चिक राशि….. 

आज वृश्चिक राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में विघ्न बाधा का सामना करेंगे। व्यापार में भी व्यावसायिक गतिविधि में किसी प्रकार की परेशानी आएगी। मामा के यहां किसी की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह माता जी तनाव में रहेंगी। ऑनलाइन गेम के माध्यम या कमोडिटी मार्केट में निवेश से आपको आज लाभ होगा। लव पार्टनर से आज आपको ज्यादा नकारात्मक बात नहीं करनी चाहिए। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। बहुत दिनों से चली आ रही बीमारी में भी बहुत ज्यादा आराम होगा। 

धनु राशि….. 

आज धनु राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में महिला सहकर्मियों की मदद से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। सभी पारिवारिक सदस्य एक दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। धन के अनेक स्रोत बनेंगे। आज अनेक प्रकार से आपको धन की प्राप्ति होगी। कोई कीमती वस्तु आज आपको उपहार में मिल सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ थोड़ा अनबन महसूस करेंगे। आप अपने आप को स्वस्थ और मस्त महसूस करेंगे। 

मकर राशि….. 

आज मकर राशि वाले अपने कार्य में विरोधियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। किसी कार्यक्रम में आपको लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। परिवार में आज सोने चांदी के सामान खरीदे जाएंगे। अच्छे लोगों की संगति होने से आज आप आनंदित महसूस करेंगे। किसी के कहने पर आज आप धन का निवेश ना करें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर के साथ अच्छे रिश्ते रहेंगे। सर दर्द होने के कारण पीड़ा में महसूस करेंगे। 

कुम्भ राशि….. 

आज कुंभ राशि वाले अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। बच्चों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आपकी बुद्धि विवेक से होता हुआ दिख रहा है। प्रेम संबंधों में आप आज बड़े-बड़े वादे करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने का योग दिख रहा है।

मीन राशि…..

आज मीन राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में नई योजना पर कार्य करेंगे। परिवार में पुरानी बातों के करने से विवाद बढ़ेगा। बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए ना दे नहीं तो चोट लग सकती है। आज आप निवेश करने से बचें आर्थिक हानि होती हुई दिख रही है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ शाम को थोड़ी कहासुनी होते हुए दिख रही है सावधान रहें। मौसम बदलने के कारण सर्दी जुकाम बुखार और खांसी से आप परेशान रहेंगे। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Today Horoscope 28 March 2024/इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, इच्छाओं की पूर्ति होगी…….
Next post Today Horoscope 30 March 2024/ इन राशियों के लिए आज का दिन हैं खुशियों से भरा, जानें कौन-सी राशि का कैसा रहेगा दिन…..
Close